इन दिनों एक बार फिर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह चर्चा के केन्द्र में है।इस चर्चा की ठोस वजह भी है।ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी जब भी कही जाएगी तो द्वीप समूह के बिना हमेशा अधूरी ही रहेगी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का आपस में गहरा संबंध है। अपनी स्वतंत्रता सबको प्यारी होती है।महानगरों में रहनेवाले तथाकथित सभ्य नागरिक हो या जंगलों में रहनेवाले आदिवासी आदिम।अपने क्षेत्र में कोई भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं करता।शायद इतनी समझ सभी को होती है।और ऐसा ही एक बार फिर अंडमान- निकोबार में देखने को मिला। जब एक विदेशी के द्वारा स्थानीय वासिंदो के अस्मिता का अतिक्रमण करने की कोशिश की गई। निकोबार के सेंटिनल द्वीप में अमेरिकी पर्यटक का जबरन प्रवेश स्थानीय लोगों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण था। स्थानीय मछुआरों की मदद से 27 वर्षीय अमेरिकी पर्यटक जॉन एलेन चाऊ इसके प्रतिबंधित इलाके में जा घूसा था। इसके बाद उस अमेरिकी पर्यटक पर अपने परंपरागत हथियारों से आदिवासियों ने हमला कर दिया।इस हमले में चाऊ को अपनी जान से हाथ धोना पड...
Posts
Showing posts from November, 2018
जाति की गाड़ी और सुशासन का पहिया.....
- Get link
- X
- Other Apps
जाति की गाड़ी और सुशासन का पहिया..... आजादी के इतने सालों के बाद भी व्यवस्था लाख दावे करें लेकिन वह जाति व्यवस्था को कमजोर नहीं कर सकी हैं।अगर दूसरे शब्दों में कहा जाये तो व्यवस्था ही जाति आधारित राजनीति की अप्रत्यक्ष रूप से पोषक है।समय के साथ यह व्यवस्था धीरे-धीरे विघटनकारी होता जा रहा है। दुर्भाग्य से यह देश के कई राज्यों में अपनी पैर जमा चुका है।बिहार भी उन राज्यों में से एक है।बिहार की राजनीति में जाति-व्यवस्था इतना घूलमिल गया है कि कोई भी नीति और रणनीति जाति और वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया जाने लगा है। इस राजनीति के पुरोधा बनके उभरे हैं-सुशासन बाबू ।पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने पिछड़ा वर्ग के अंदर अतिपिछड़ा और दलित वर्ग के अंदर महादलित वर्ग बना डाला। शासन का बागडोर जो उनके हाथों में है।इसलिए सशक्तिकरण के नाम पर चाबूक चला रहे हैं।सबका समय आता है अभी इनके सितारे बुलंद है।इसलिए जीन निकल रहे हैं।जब समय लदेगा तब जाएंगे तिहाड़ में बिहार करने के लिए। इस दौर में एक कड़ी और जुड़ गया है। स्थिति यह है कि आर्थिक सशक्तिकरण के नाम पर वर्ग-विशेष को ध्यान में रख कार्यक्रम बनाया गया है।अभी ह...
देख तमाशा देख
- Get link
- X
- Other Apps
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आदेश पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने उन पर कातिलाना हमला किया। धक्का दिया ताकि वे स्टेज की सीढ़ियों से गिर जाए और मर जाए। तिवारी ने कहा कि मेरी इच्छा स्टेज पर जाने की नहीं थी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुके देने की थीं। उन्हें सिर्फ यह बताना था कि दूसरे के काम का फीता काटने में कितना मजा आता है। लेकिन उनके सह पर विधायक अमानतुल्ला ने आते ही गाली-गलोज शुरू कर दी और हमला किया। यह बेहद शर्मनाक है। तिवारी ने यह भी कहा कि स्टेज पर अमानुतुल्ला ने अपशब्द बोले, मेरे तरफ से कोई जवाब नहीं दिए जाने पर वह वापस गए और स्टेज पर मौजूद लोगों के साथ सलाह-मशवरा कर अचानक आए और धक्का देने लगे