बिहार की सियासत में नीतीश- सुशील मोदी की जोड़ी


बिहार की सियासत में नीतीश- सुशील मोदी की जोड़ी फ्लिमी किरदार जय-वीरू से कम नहीं।छात्र राजनीति से उपजे दोनों नेता ने आपसी समन्वय से बिहार में विकास का राजमार्ग दुरूसत किया है।एक समय देश में बिहार को लेकर अलग-अलग धारणा थी।कोई बिहार को बिमारू राज्य बोलता था।जबकि बिहार को जंगल राज्य की संज्ञा देने वालों की भी कोई कमी नहीं थी।
लेकिन नीतीश-मोदी की जोड़ी ने इस मिथक को तोड़ा।औऱ साबित कर दिखाया कि बिहार भी विकास की पटरी पर तेज दौड़ सकता है।आज बिहार तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शुमार है।आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बिहार ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल किया है।सड़कें दो से चार और चार से छह लेन की बन रही हैं।
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है।IIT,IIIT,IIM,NIFT सहित केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं।नि:संदेह आज राष्ट्रीय राजनीति परिदृश्य में नीतीश- मोदी की जोड़ी समाजवादी विचारधारा के प्रतिबिंब बनके उभरे हैं।

Comments